Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

जादू टोना के संदेह में व्रद्ध महिला को पड़ोसी महिलाओ ने पीटा



शहड़ोल सोनू खान । आज दुनिया भले ही चांद पर पहुंच गई है लेकिन अभी भी कुछ लोग जादू टोना भूत-प्रेत के चक्कर में पड़े हुए हैं. जादू-टोने और भूत-प्रेत में ऐसा भरोसा है कि लोग किसी की जान लेने से भी नहीं हिचकते, ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला आदिवासी बाहुल्य  शहडोल जिले के केशवाहि क्षेत्र  से सामने आया है जंहा  टोना जादू झाड़फूंक के संदेह में एक व्रद्ध महिला को एक  ययुवा महिला स्डक में पटक पटक कर बेरहमी से मारपीट किया , उस व्रद्ध महिला के साथ मारपीट का वीडियो वंहा मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया जो अब सोशल मीडिया के जमकर वायरल हो रहा है।
जिले के केशवाही चौकी क्षेत्र के बस्ती में रहने वाली 55 वर्षीय व्रद्ध निराशा अगरिया को उसके पड़ोस में रहने वाली रिंकी सोनी, संतोषी सोनी व सरिता सोनी जादू टोना के संदेह में व्रद्ध महिला के घर मे घुसकर घर से घसीट कर बाहर सड़क में लाकर लोगो की मौजूदगी में बेरहमी से पिटाई किया , जिससे व्रद्ध महिला को गंभीर चोट आई, इस दौरान वंहा मौजूद लोग मारपीट कर रही महिलाओ के चंगुल से व्रद्ध को बचाने की बजाय तंसबीन बने  खड़े होकर सबकुछ देखते रहे और इस नाजारे को अपने मोबाइल कैमरे में कैद करते रहे, व्रद्ध महिला के साथ मारपीट का वीडियो अब सोशल साइट पर जमकर वायरल हो रहा है। मामला अब जब थाने तक जा पहुँचा तो केशवाहि पुलिस ने व्रद्ध महिला की शिकायत पर मारपीट करने वाली रिंकी सोनी, संतोषी सोनी व सरिता सोनी के खिलाफ मारपीट की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच में ले  लिया है। 
वही इस पूरे मामले में केशवाहि चौकी प्रभारी आशीष झारिया का कहना है कि एक व्रद्ध महिला को उसके ही पड़ोस में रहने वाली  पीड़ित महिला की शिकायत पर जादू टोना के संदेह में मारपीट करने वाली तीनों महिलाओ के खिलाफ मामला दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की है।

Post a Comment

0 Comments