शहडोल । जिले के आजाक थाने में बीते 3 अगस्त को 376 का अपराध दर्ज होने के बाद भी पुलिस आरोपी को पूरी तरह शह देते हुए उसे गिरफ्तार करने में आनाकानी कर रही है दरअसल मामला शहडोल जिले के आजाक थाने का है जहां बीते 3 अगस्त को पीड़िता की शिकायत के बाद शहडोल के के स्क्वायर के सामने रहने वाले कुलवंत सिंह के विरुद्ध आजाक थाने में भादवि की धारा 376 506 एससीएससी का अपराध दर्ज हुआ लेकिन आज तक आरोपी खुलेआम घूम रहा है
और पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने में नाकाम साबित हो रही है, वहीं थाना प्रभारी की माने तो आरोपी दुष्कर्म करने में पूरी तरह अनफिट है हालांकि इस बात की पुष्टि डॉक्टर ने अभी तक नहीं की है लेकिन थाना प्रभारी का अनुभव यह कहता है कि अपराध करने वाला अपराधी अभी अनफिट है शायद यही कारण है कि 22 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।
0 Comments