Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

जल, जंगल, जमीन की लड़ाई को लेकर आगे आएंगे अशोक

 


शहडोल। जिले में जल, जंगल और जमीन के अधिकारों की लड़ाई अब तेज होने वाली है। भारतीय आदिवासी पार्टी के जिला महासचिव अशोक उपाध्याय ने एक बयान जारी कर आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि जिले में आदिवासियों के हक और पर्यावरण की लगातार अनदेखी हो रही है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उपाध्याय ने बीते दिनों गोपालपुर में पेड़ कटाई के दौरान हुई व्यक्ति की मौत का मामला उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि हादसे के बाद वन विभाग और पेड़ कटाई करवाने वाली कंपनियों ने कुछ रुपये देकर मामले को शांत कर दिया। पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला और न ही मामले की निष्पक्ष जांच हुई। उन्होंने कहा कि यह मानवता और आदिवासी समाज के साथ अन्याय है।

इसके साथ ही उन्होंने घुनघुटी क्षेत्र में हो रही बेतहाशा वृक्ष कटाई पर भी सवाल उठाए। उपाध्याय का कहना है कि हजारों वृक्ष काटे जा रहे हैं, जिनका कोई हिसाब-किताब नहीं है। जंगल उजड़ रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी चुप हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय आदिवासी पार्टी इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी। जल्द ही जिले में बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि गोपालपुर हादसे की जांच हो, दोषियों पर कार्यवाही हो और अवैध कटाई पर तुरंत रोक लगाई जाए।

Post a Comment

0 Comments