शहडोल। जिले के कल्लेह गांव में बीते दोनों शादी समारोह में दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ है। घटना की सूचना बाराती पक्ष एवं घराती पक्ष के लोगों ने ब्यौहारी थाने में दी लेकिन मारपीट करने वाले आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही करने में पुलिस पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। दरअसल शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्लेह गांव में बीते 11 मार्च को बल्होड़ गांव से बारात लेकर नापेंद्र पटेल कल्लेह गांव पहुंचे जहां बारात सजने ही वाली थी लेकिन कल्लेह गांव के कुछ आसामाजिक तत्वों के द्वारा शादी समारोह में कहर बनकर आए और दूल्हे एवं दूल्हन पक्ष के लोगों के साथ गांव के रहने वाले दीपक पटेल, रामकिशोर पटेल, दिनेश पटेल, रामज्ञान पटेल एवं पिंटू पटेल के द्वारा जमकर मारपीट की गई, इतना ही नहीं मारपीट के दौरान मौके का फायदा उठाते हुए सोने का चैन, घड़ी, 30 हजार नगद दुल्हन का बैग मारपीट करने वाले लोगों के द्वारा छीन कर रफू चक्कर हो गए इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जब ब्यौहारी थाने में नापेंद्र पटेल देने गए तो थाने में दिखावे की कार्रवाई करते हुए पुलिस के द्वारा एवं बाराती पक्ष के लोगों के साथ मारपीट के अलावा लूट की भी घटना हुई है। लेकिन पुलिस के द्वारा लूट का अपराध दर्ज नहीं किया गया है। स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया है कि ब्यौहारी थाने में पदस्थ वाहन चालक के रिश्तेदार होने के कारण आरोपियों के विरुद्ध लूट का अपराध दर्ज नहीं किया गया है।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने जानकारी देते हुए बताया है कि मारपीट के दौरान वाहनों पर भी तोड़फोड़ की गई है। वाहन को देख ऐसा प्रतीत होता है कि वाहन में बैठे लोगों के साथ जानलेवा हमला किया गया है। इस पूरे घटनाक्रम का साक्ष्य होने के बावजूद भी ब्यौहारी पुलिस के द्वारा कार्यवाही में लीपापोती करने जैसा व्यवहार सामने आ रहा है।



0 Comments