शहडोल। चुनाव आयोग के द्वारा मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख तय कर दी गई है और आचार संहिता भी प्रभावशील है विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा,कांग्रेस के अलावा अन्य पार्टियों में भी सरगर्मी तेज हो गई है हम बात कर रहे हैं शहडोल जिले के जयसिंहनगर विधानसभा की जहां भारतीय जनता पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है लेकिन भारतीय जनता पार्टी के हाई कमान को शायद इस बात की जानकारी नहीं है कि जिस प्रत्याशी को जयसिंहनगर से पार्टी के द्वारा घोषित किया गया है उस प्रत्याशी का जयसिंहनगर क्षेत्र में काफी विरोधाभास नजर आ रहा है सूत्रों का कहना है कि पूर्व में जैतपुर से विधायक रह चुकी प्रत्याशी का जैतपुर की जनता काफी विरोध कर रही थी और यही कारण है कि पार्टी के द्वारा जैतपुर क्षेत्र से अपना प्रत्याशी घोषित न करते हुए बल्कि जयसिंहनगर से घोषित किया गया है।
आखिर भाजपा से क्यों नाराज है जयसिंहनगर क्षेत्र की जनता
आगामी 17 नवंबर को मतदान करने के लिए मतदाता तैयार हैं रही बात भाजपा और कांग्रेस की तो भाजपा से जयसिंहनगर क्षेत्र की जनता काफी नाराज है जानकार सूत्रों का कहना है कि प्रत्याशी घोषित होने के बाद जयसिंहनगर क्षेत्र की जनता भाजपा से काफी नाराज दिखाई पड़ रही है तो वही जयसिंहनगर क्षेत्र की जनता का रुख अब कांग्रेस की ओर दिखाई पड़ रही है भाजपा प्रत्याशी से नाराज जनता अब अपना तेवर आगामी 17 नवंबर को दिखाएंगी बहरहाल समय रहते यदि भाजपा के हाई कमान के द्वारा अपना प्रत्याशी नहीं बदला गया तो भाजपा को काफी नुकसान हो सकता है।
जनता गई भाड़ में मेरा डॉगी बीमार है- पूर्व विधायक जैतपुर
जहां एक ओर आम जनता अपनी समस्याओं को लेकर अपने चुने हुए जनप्रतिनिधियों के पास जाते हैं तो वही जनप्रतिनिधि आम जनता से तालुकात ना रखते हुए पहले अपने डॉगी की चिंता करते हैं जबकि आम जनता अपने चुने हुए जनप्रतिनिधि के पास बड़ी ही आस लेकर जैतपुर से शहडोल आकर अपनी समस्या रखने का प्रयास करते तो पूर्व विधायक जैतपुर का कहना था कि अभी मेरा डॉगी बीमार है पूर्व विधायक जैतपुर को अपने डॉगी की चिंता है लेकिन अब जयसिंहनगर में विधायक का सपना देखने वाले प्रत्याशी को अब जनता बताएगी कि पहले आम जनता की समस्या या फिर डॉगी की समस्या हैं बहरहाल डॉगी बीमार है।

0 Comments