Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

युवा समाजसेवी मोहसिन खान ने जन्मदिवस के अवसर पर वितरित किया फल


शहडोल। जिले के अंतिम छोर ब्यौहारी के रहने वाले युवा समाजसेवी मोहसिन खान ने समाज की सेवा करने का वीणा उठाया है, समाज के क्षेत्र में छोटे से लेकर बड़े-बड़े कार्य करने वाले युवा समाज सेवी मोहसिन खान ने अपने जन्म दिवस के उपलक्ष पर ब्यौहारी क्षेत्र में फल वितरित करते हुए नगर वासियों का स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त किया है
 हम आपको बता दें कि सदैव समाज की सेवा में रहने वाले मोहसिन खान अब कुछ अलग अंदाज में समाज की सेवा करना चाह रहे हैं उनका कहना है कि वह ब्यौहारी क्षेत्र में जनता के लिए समाज से जुड़े हुए अनेकों कार्य करना चाह रहे हैं बता दें कि कोरोना काल में भी अपनी जान जोखिम में डालकर समाज की सेवा मोहसिन खान के द्वारा की गई है,
 मोहसिन खान अपने जन्म दिवस के उपलक्ष पर नगर वासियों से आशीर्वाद प्राप्त करते हुए समाज की सेवा में सदैव जुटे रहने में कार्य करते नजर आते हैं ब्यौहारी क्षेत्र की जनता के लिए सदैव अनेकों कार्य करने वाले मोहसिन खान के जन्म दिवस के अवसर पर उनके इष्ट मित्रों ने बधाई प्रेषित की है जिसमें मुख्य रूप से मोहसिन के अभिन्न मित्र,आशीष गुप्ता,अब्दुल्ला अंसारी
,बाबा खान,टोनू बर्मन सहित ब्यौहारी क्षेत्र की जनता ने मोहसिन को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है मोहसिन खान एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते हुए गरीबों की मदद करना एवं लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना यह एक समाज के लिए काफी बेहतर सोच है।

Post a Comment

0 Comments