Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

आकाशदीप साहू ‘लकी’ बने राष्ट्रीय बजरंग दल जिला शहडोल के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत


 


शहडोल। राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा आकाशदीप साहू उर्फ ‘लकी’ को जिला शहडोल का नवनियुक्त जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। नई जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि आकाशदीप साहू लंबे समय से संगठन के कार्यों से जुड़े रहे हैं और उनकी सक्रियता, कार्यक्षमता एवं संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें जिला अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि जिले में संगठन को मजबूत करने, युवाओं को जोड़ने तथा सामाजिक एवं जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किया जाएगा। उनके जिला अध्यक्ष बनने पर विभिन्न पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर आकाशदीप साहू का अभिनंदन किया। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने सभी का धन्यवाद देते हुए संगठन को नई मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments