Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

पंचायत में भ्रष्टाचार का आरोप, उपसरपंच ने कमिश्नर से की शिकायत

 



शहडोल/उमरिया। जिले के जनपद पंचायत पाली अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमरिहा में पंचायत के सरपंच पति एवं सचिव पर प्रशासन को गुमराह कर वित्तीय अनियमितता किए जाने के आरोप लगाए गए हैं। मामले को लेकर ग्राम पंचायत के उपसरपंच रामवर्ण मिश्रा ने शहडोल संभाग के कमिश्नर को लिखित शिकायत सौंपकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच और कार्यवाही की मांग की है। शिकायतकर्ता रामवर्ण मिश्रा के अनुसार ग्राम पंचायत सेमरिहा में प्रमिला यादव के घर से रामसुंदर के घर की ओर सीसी रोड निर्माण का कार्य कराया गया था। उक्त कार्य के लिए सामग्री की सप्लाई उनके द्वारा किए जाने का दावा शिकायत में किया गया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि निर्माण कार्य में सामग्री उपलब्ध कराने के बावजूद करीब 3.45 लाख रुपए का भुगतान अब तक उन्हें नहीं किया गया है। उपसरपंच ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि मामले को लेकर वह पूर्व में भी संबंधित अधिकारियों के समक्ष शिकायत कर चुके हैं। इसके बाद प्रकरण की जांच कराई गई, लेकिन जांचकर्ता अधिकारी द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन में जिन बिलों का उल्लेख किया गया, उनमें जेके ट्रेडर्स एवं पशुपति इंटरप्राइजेज के नाम सामने आए। शिकायतकर्ता का कहना है कि इन संस्थानों के नाम से सरपंच पति रामनिवास बैगा एवं पंचायत सचिव द्वारा भुगतान कराया गया तथा राशि नगद प्राप्त किए जाने की बात भी सामने आई है। शिकायतकर्ता के मुताबिक वास्तविक रूप से सामग्री की आपूर्ति करने के बावजूद उन्हें भुगतान नहीं मिला है। उनका आरोप है कि पंचायत के जिम्मेदार लोगों के द्वारा अलग-अलग बिल प्रस्तुत कर प्रशासन को वास्तविक स्थिति से भ्रमित किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों से मांग की है कि निर्माण कार्य में उपयोग की गई सामग्री, संबंधित बिल, भुगतान की प्रक्रिया, पंचायत के अभिलेख और बैंक लेनदेन सहित पूरे मामले की जांच की जाए। रामवर्ण मिश्रा ने शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि पूर्व में की गई शिकायत पर हुई जांच में वास्तविक तथ्यों का सही तरीके से परीक्षण नहीं किया गया। उनका कहना है कि यदि संबंधित बिलों और भुगतान की प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच की जाए तो कथित अनियमितता की वास्तविक स्थिति सामने आ सकती है। मामले में शिकायतकर्ता ने संभागीय प्रशासन से उच्चस्तरीय जांच कर दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने तथा उन्हें उनकी बकाया राशि दिलाए जाने की मांग की है। साथ ही पंचायत के निर्माण कार्यों में उपयोग हुई सामग्री और भुगतान से जुड़े दस्तावेजों का सत्यापन कराने की मांग भी की गई है।

यह किया सरपंच,सचिव ने 

गांव के उप सरपंच रामवर्ण मिश्रा ने शिकायत में कहा है कि सरपंच पति एवं सचिव के द्वारा उक्त फार्मो से स्वयं बल प्राप्त कर भुगतान किया गया है फार्म के मालिकों से नगद राशि प्राप्त की है वही फॉर्म के मालिक द्वारा अपने कथन में कहा गया है कि इन बिलों की राशि शिकायतकर्ता को प्राप्त नहीं हुई है, ग्राम पंचायत के सचिन शिव प्रसाद को पूर्व सचिव चमन सिंह के द्वारा प्रभार में दिए गए बिलों का भुगतान नहीं किया गया है प्रभार में दर्शाये गए बिलो का उल्लेख जांच कर्ता अधिकारी के द्वारा अपने प्रतिवेदन में नहीं किया गया है, शिकायत कर्ता ने मांग की है कि पंचायत विकास एवं राजस्व के अतिरिक्त अन्य अधिकारियों से मामले की जांच कराई जाए और राशि का भुगतान शिकायतकर्ता को किया जाए।

शासन को चूना लगा रहे सरपंच,सचिव

सेमारिहा गांव के सरपंच सचिव के द्वारा शासन को लाखों का चूना लगाया जा रहा है नियमों का पालन नही करते हुए शासन को गुमराह कर पंचायत के पैसों की होली खेली जा रही है, पंचायत के वर्तमान सचिव एवं सरपंच के द्वारा पंचायत में सामग्री देने वाले उप सरपंच को भुगतान नहीं किया जा रहा है और शासन को गुमराह किया गया है, जिसकी शिकायत गांव के उपसरपंच ने कमिश्नर से की है और न्याय की गुहार लगाई है।

Post a Comment

1 Comments