Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का सदस्यता अभियान शुरू


शहडोल। मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ शहडोल जिला इकाई  की आवश्यक बैठक आज 15 अक्टूबर को स्थानीय विश्राम गृह में आयोजित की गई। जिला इकाई अध्यक्ष श्री अनिल द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के मुख्य कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष साथी मोहम्मद अली, संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष साथी दिनेश अग्रवाल, संभागीय अध्यक्ष  साथी राहुल सिंह राणा एवं संभागीय महासचिव साथी कृष्णा तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे और सदस्यों का मार्गदर्शन किया।
 बैठक में मुख्य कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष द्वारा संघ की सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर संघ के सभी उपस्थित सदस्यों द्वारा वर्ष 2024 के लिए सदस्यता आवेदन फार्म भरे गए। इस अवसर पर संघ के ब्यौहारी इकाई के साथी लक्ष्मीकांत चतुर्वेदी के युवा पुत्र का हृदयाघात से निधन हो जाने के कारण शोक सभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना  कर  शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की गई।
    

Post a Comment

0 Comments