Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

अजय पाल बने पाल समाज के संभागीय अध्यक्ष

शहडोल। अखिल भारतीय पाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त शैतान सिंह पाल की अनुशंसा व राष्ट्रीय सचिव रवि शंकर पाल की सहमति पर पाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह पाल ने शहडोल निवासी अजय कुमार पाल को संभागीय अध्यक्ष का दायित्व सौंपा है। ज्ञात हो की अखिल भारतीय पाल महासंघ समाज की सबसे पुरानी सक्रीय संस्था है, और यह निरंतर समाज और राष्ट्र के उत्थान के लिए कार्य करती है। समाज के विभिन्न कार्यों के लिए संस्था समय-समय पर लोगों को विविध प्रकार के दायित्व देती है । इसी क्रम में पाल महासभा ने शहडोल के ग्राम विचारपुर निवासी अजय पाल पिता गोपी किशन पाल को संभागीय अध्यक्ष बनाया है। अजय पाल  समाज हित में निरंतर कई वर्षों से कार्य करते चले आ रहे हैं पाल समाज के अलावा भी इनके द्वारा सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर अपने दायित्वों का बाखूबी निर्वहन किया जाता है। इनके इस लगन और मेहनत को देखते हुए समाज ने भी दायित्व सौंपा है। संभागीय अध्यक्ष बनने पर पाल समाज के शहडोल जिला अध्यक्ष दिनेश राज पाल, उमरिया जिला अध्यक्ष छोटेलाल पाल, पूर्व जिला अध्यक्ष कृपाल पाल, कमलेन्द्र पाल, राम विशाल पाल, रामचंद्र पाल,  शेष मानिपाल, हीरालाल पाल, गोपी किशन पाल,सहित समाज के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।

Post a Comment

0 Comments