शहडोल। जिले के ग्राम पंचायत चरहेट की रहने वाली गुड़िया साहू ने जय स्तम्भ चौक स्थित जिला पंचायत कार्यालय में पहुंचकर सचिन की शिकायत की है शिकायत में उल्लेख किया गया है कि सचिन के द्वारा लाडली बहना योजना में फरियादी का नाम काट दिया गया है और उसे विधवा घोषित कर दिया गया है जिसकी शिकायत लेकर गुड़िया साहू जिला पंचायत में पहुंची और सीईओ से शिकायत की है हम आपको बता दें की शिकायत करते हुए उन्होंने कहा है कि सचिन के द्वारा उनका नाम काट दिया गया है इसके बाद कार्यवाही की मांग को लेकर फरियादी ने सीईओ जिला पंचायत को शिकायत पत्र सौंप कर न्याय की गुहार लगाई है।
0 Comments