शहडोल। समाज सेवा की तरफ एक कदम और बढ़ाते हुए इनर व्हील क्लब द्वारा स्कूल के बच्चो को शाला गणवेश कुछ खाद्य सामग्री, बिस्किट चोकलेट, केला आदि वितरित किये गए शा. प्राथमिक विद्यालय वार्ड नंबर 10 के बच्चो को वितरित किये गये इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण के तहत कुछ पौधे गमले सहित दिये गये स्वक्ष भारत अभियान के अनुसार दो बड़ी डस्टबिन गीले और सूखे कचरे को अलग रखने के हिसाब से दी गयी इसके अलावा स्कूल की दीवारो मे पुताई और शिक्षा प्रद पोस्टर पेंट करवाये गए साथ ही बच्चो को सफाई और पर्यावरण से संबंधित जानकारिया दी गयी वही 31 बच्चो स्कूल की यूनिफॉर्म में भी दिए गए इस कार्यक्रम में क्लब प्रेसिडेंट मोनिका दुबे के साथ क्लब सचिव अर्चना शर्मा ट्रेजरार रुखसाना खान, ISO ज्योतिका श्रीवास्तव, वाइस प्रेसिडेंट रश्मि जस्वानी अदिति तिवारी, अंतिमा श्रीवास्तव, रीनु कटारे, अपर्णा उपाध्याय, संध्या शर्मा, दश्मीत कौर, इंदिरा श्रीवास्तव, कंचन दुबे, वसुधा मिश्रा, प्रियंका त्रिपाठी और भारती गुप्ता उपस्थित रही।

0 Comments