Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

रक्षाबंधन त्यौहार के मद्देनहर सड़क पर उतर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया एडीजीपी वा एसपी

शहड़ोल सोनू खान- रक्षाबंधन त्यौहार के मद्देनहर  सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए शहडोल पुलिस जोंन  एडीजीपी व एसपी सड़क पर उतर फ्लैग मार्च निकाला, शहडोल  में फेस्टिवल सीजन के मद्दे नजर आज पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला, अधिकारियों के साथ पुलिस के जवान सड़कों पर मार्च करते हुए दिखाई दिए, शहर में फ्लैग मार्च को लेकर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह विश्वास का मार्च है। लोगों में फेस्टिवल सीजन के दौरान सुरक्षा का विश्वास जगाने के लिए पुलिस अधिकारी और जवान सड़कों पर उतरे हैं।
शहड़ोल संभागीय मुख्यालय में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने चाक चौबंद व्यवस्था की है ताकि भाई बहन के अटूट प्रेम के त्योहार रक्षा बंधन में कोई भंग न डाल सके इसके लिए बकायदा अलग अलग इलाकों बाल की तैनाती की गई है।  सुरक्षा के मद्देनजर शहडोल जोन एडीजीपी डीसी सागर व शहडोल एसपी कुमार प्रतीक, एसएसपी अंजूलाता पतले सहित पुलिस बल   आज शाम खुद ही सड़क पर निकले और सुरक्षा व्यवस्था का हाल जाना,   एक एक कर अलग अलग इलाकों में पहुंचे और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से मिलकर जरूरी दिशा निर्देश भी दिए, शहड़ोल में रक्षाबंधन त्यौहार के एक दिन पहले पुलिस ने शहर भर में फ्लैग मार्च निकाला था, जिसमे जय स्तंभ चौक से प्रारंभ किया जाकर गांधी चौराहे होते हुए शहर भृमण किया.।
शहड़ोल पुलिस जोंन ADGP डीसी सागर व शहडोल एसपी कुमार प्रतीक ने  बताया कि अपराधिक, शरारती एवं उपद्रवियों को इस फ्लैग मार्च के माध्यम से ये सख्त हिदायत दी गई है कि उनके किसी भी मंसूबे को रायपुर पुलिस सफल नहीं होने देगी. पुलिस आम जनता के लिए मुस्तैद व सदैव तत्पर है। रायपुर पुलिस द्वारा आम जनता से अपील भी की गई है कि रक्षाबंधन के उत्सव को शांति पूर्वक मनाते हुये शहडोल पुलिस का सहयोग करें.।

Post a Comment

0 Comments