गांजा समेत 66 लाख का मशरूका जप्त, अनूपपुर जिला पुलिस की बड़ी कार्यवाही
शहडोल सोनू खान -अनूपपुर जिला पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए सवा तीन क्विंटल गांजा समेत लगभग 66 लाख का मशरूका जप्त करने मे सफललता हासिल की है। इस सम्बन्ध मे अतरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार सिँह ने बताया कि एडीजी शहडोल जोन डीसीसागर के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर जितेन्द्र सिंह पंवार द्वारा अनूपपुर जिले में मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे। जिसके परिपालन मे पुलिस सक्रिय थी । इस बीच मुखबिर से सुचना मिली कि उडीसा से एक पिकअप मे गांजा लोडकर बिलासपुर होते हुए अनूपपुर जिले की सीमा से वह निकलेगी। सूचना के आधार पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पुष्पराजगढ़ सोनाली गुप्ता के नेतृत्व में थाना करनपठार सोने सिह परस्ते द्वारा थाना क्षेत्र के टेढ़ी तिराहा लालपुर के पास होने सहयोगियों के साथ घेराबंदी कर वहाँ से गुजर रही सफेद रंग की पिकअप नंबरसीजी -13 एल -6731 को रुकवाकर उसकी तलाशी शुरू की। इस दौरान गाडी मे स्वार्थ आरोपी क्रमशः सुरेश रजवाड़े निवासी ग्राम रांगपारा जिला सूरजपुर (छ.ग.) एवं ईश्वर रजवाड़े निवासी खोपा जिला सूरजपुर (छ.ग.) के संयुक्त कब्जे से पिकअप में रखे 4 बोरो से 1 क्विटल 24.500 कि.ग्रा. अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल कीमती 14 लाख 94 हजार रुपए,एवं 2 नग मोबाइल
कीमती 40,हजार रुपया बरामद हुआ। वहीं जप्त पिकप क्र. सीजी -13 एल -6731 कीमती
10 लाख रूपए बताई जा रही है। इस प्रकार उक्त प्रकरण में कुल 25 लाख 34 हजार रू. का माल
मशरूका बरामद किया गया एवं आरोपियों के विरूध्द एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत मामला पंजीबध्द कर कार्यवाही की गई ।
गांजा तस्करो का लगता गया सुराग
उक्त कार्यवाही के बाद संबंधित अन्य आरोपियों की
जानकारी प्राप्त होने पर उन्हें हिरासत में लिया गया तथा आरोपियों की निशादेही पर थाना करनपठार के अंतर्गत ग्राम बीजापुरी नं.1 में एक मकान में
अवैध मादक पदार्थ गांजा सूचना पर थाना प्रभारी करनपठार ने थाना स्टाफ केbसहयोग से गांव में जाकर रेड की कार्यवाही की जिसमें मौके में उपस्थित भगत
सिंह पिता सम्पत सिंह मार्को उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम बीजापुरी नं. 1 में उपस्थित मिला एवं 1 अन्य व्यक्ति जिसका नाम मोबिन खान बताया पीछे के
दरवाजे से भाग निकला। भगत सिंह को प्राप्त सूचना एवं विधिक प्रावधानो के संबंध में अवगत कराते हुए आरोपी एवं मकान की तलाशी ली गई जहां से तीन
बोरियों में अवैध मादक पदार्थ गांजा जिसका वजन 84.500 कि.ग्रा. कुल कीमती 10 लाख 8 हजार रूपए एवं 1 मोबाईल कीमती 10 हजार रूपए बरामद किया गया ।
आरोपियों ने उगले राज
आरोपी भगत सिंह ने पूछताछ में मोबिन खान निवासी मेड़ियारास केसाथ संयुक्त रूप से गांजे का भण्डारण एवं विक्रय करना स्वीकार किया एवं गांजा देवेन्द्र उर्फ छोटू खाण्डे एवं जनक राम राजवाड़े से खरीदना बताया औरbछोटू एवं जनक द्वारा सफेद रंग की डस्टर कार से गांजा लेकर विक्रय हेतु अन्यत्र जाना बताया। आरोपी के बताये अनुसार छोटू खाण्डे एवं जनक रजवाड़े
की पता तलाश हेतु टीम गठित कर रवाना किया गया जिन्हें घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया। आरोपियों क्रमशः देवेन्द्र उर्फ छोटूं खाण्डे पिता
राजकुमार खाण्डे उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम हर्राटोला थाना राजेन्द्रग्राम एवं जनक राम रजवाड़े उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम भिटटी कला जिला अम्बिकापुर
द्वारा सफेद रंग की डस्टर कार से अवैध गांजे का परिवहन एवं भगत सिंह एवंbमोबिन खान को गांजा बेचना स्वीकार किया गया तथा डस्टर कार में रखे शेष
गांजे को बेचने के लिए ले जाते समय ग्राम पिपरिया के समीप वाहन खराब हो जाने से छुपाना बताया एवं होण्डा सिटी कार से छत्तीसगढ़ भागना बताया ।
दोनो आरोपियों के निशादेही पर सफेद रंग की बिना नंबर डस्टर कार से 116 कि.ग्रा. अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल कीमती 13 लाख 92 हजार रू., डस्टर
कार कीमती 8 लाख,तीन मोबाइल कीमत 1 लाख 50 हजार रूपए भागने हेतु प्रयुक्त होण्डा सिटी कार कीमती 7 लाख रूपए जप्त की गई। इस प्रकार अनूपपुर जिला पुलिस द्वारा प्रकरण में अबत क कुल 325 किलो ग्राम गांजा जो लगभग 40 लाख 60
हजार रू. का तथा लगभग 25 लाख रु० का अन्य माल मशरूका बरामद किया गया है। पकडे गए आरोपियों के विरूध्द एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत मामला पंजीबध्द करbकार्यवाही की गई है । उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक अनूपपुर जितेन्द्र सिंह पंवार, अति. पुलिस अधीक्षक शिव कुमार सिंह के मार्गदर्शन व निर्देशन में तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पुष्पराजगढ़ सोनाली गुप्ता के नेतृत्व में थाना प्रभारी करनपठार सोने सिंह परस्ते, उनि बंसंत लाल गौलिया सउनि धनेश्वरbपटेल, सउनि. कमल किशोर चंद्रोल, सउनि मुनीन्द्र गवले, प्र.आर. विमल सिंह,
वीरेन्द्र सिंह, मनोज सिंह अजय सिंह मरावी. आर. मनोज सिंह, विक्रम सिंह, दिलीप सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

0 Comments