Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

पांचवें वित्त से राशि आहरण और दुरुपयोग का आरोप सेमरिहा का मामला

 



उमरिया जिले के जनपद पंचायत पाली के ग्राम पंचायत सेमरिहा के सरपंच एवं सचिव द्वारा ग्राम पंचायत में फर्जी तरीके से कार्य कराए जाने का उल्लेख करते हुए पांचवें वित्त से शासन की राशि का आहरण किया गया तथा उसका दुरुपयोग किया गया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि इस तरह शासन की राशि का कथित रूप से गबन कर शासन को गुमराह किया गया। उपसरपंच का कहना है कि उनके द्वारा इस संबंध में पूर्व में भी कई बार शासन-प्रशासन को लिखित शिकायतों के माध्यम से अवगत कराया गया, लेकिन आज दिनांक तक दोषियों के विरुद्ध समुचित जांच और कार्यवाही नहीं की गई है,शिकायतकर्ता ने सवाल उठाते हुए कहा है कि आखिर बार-बार शिकायतों के बावजूद जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्यवाही क्यों नहीं की जा रही है,पूर्व में भी अधिकारियों से शिकायत का दावा शिकायतकर्ता ने अपने आवेदन में कहा है कि मामले को लेकर उनके द्वारा पूर्व में भी वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष लिखित शिकायत की जा चुकी है। इसके बावजूद अभी तक दोषियों के विरुद्ध किसी प्रकार की ठोस कार्यवाही नहीं किए जाने का आरोप लगाया गया है,उपसरपंच ने जि


ला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से मांग की है कि शिकायत में उल्लेखित समरसियल पंप फिटिंग, प्राथमिक स्कूल की बिजली फिटिंग एवं कन्नाबहरा की स्ट्रीट लाइट से संबंधित बिलों और भुगतान की निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही संबंधित कार्यों का मौके पर भौतिक सत्यापन कराकर यह पता लगाया जाए कि जिन कार्यों के नाम पर शासन की राशि आहरित की गई, वे वास्तव में धरातल पर हुए हैं अथवा नहीं। शिकायतकर्ता ने संलग्न बिलों एवं संबंधित दस्तावेजों की जांच कर मामले में दोषी पाए जाने वाले जिम्मेदारों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही किए जाने की मांग की है।

हालांकि, शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। मामले में जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। वहीं, संबंधित सरपंच एवं सचिव का पक्ष समाचार लिखे जाने तक सामने नहीं आया है। इस संबंध में जब मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत उमरिया से उनका पक्ष जानने के लिए दूरभाष पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उनके द्वारा कॉल रिसीव नहीं किया गया। संबंधित पक्ष का जवाब प्राप्त होने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments