शहडोल/जयसिंहनगर । देश की स्वतंत्रता दिवस के 80 वें वर्षागाठ के उपलक्ष्य पर हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर देश भर मे विभिन्न प्रकार के राष्ट्र प्रेम की भावना से सुसज्जित कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है,इसी क्रम मे भाजपा शहडोल जिलाध्यक्ष अमिता चपरा एवं भाजपा जयसिंहनगर मंडल प्रभारी भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष लोहानी के मार्गदर्शन एवं भाजपा जयसिंहनगर मंडल अध्यक्ष जयश्री कचेर के नेतृत्व मे जयसिंहनगर मे भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन भारत माता,वीर शहीद भगत सिंह एवं चंद्र शेखर आजाद जी की झांकी के साथ आयोजित किया गया ,जयसिंहनगर मे आयोजित तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ रेस्ट हाउस जयसिंहनगर से किया गया रेस्ट हाउस से प्रारम्भ होकर बस स्टैंड होते हुए यात्रा जनकपुर रोड मुख्य मार्ग से होते हुए वापस आकर बस स्टैंड पर समाप्त होकर सम्पन्न हुई, यात्रा के समापन के दौरान भाजपा मंडल जयसिंहनगर मंडल अध्यक्ष जयश्री कचेर ने तिरंगा यात्रा मे शामिल सभी भाजपा कार्यकर्ताओ एवं नगर के गणमान्य नागरिकों का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया साथ ही सभी से अपील की कि ग्राम एवं नगर क्षेत्र मे निवास करने वाले सभी निवासियों को हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने अपने निवास स्थान पर राष्ट्र प्रेम की भावना के साथ तिरंगा झंडा लगाना चाहिए एवं झंडे का विशेष ध्यान रखना चाहिए ,तिरंगा यात्रा मे भाजपा मंडल जयसिंहनगर क्षेत्र अंतर्गत निवासरत जिला पदाधिकारी, नगर परिषद जयसिंहनगर के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षद, मंडल एवं मोर्चा के पदाधिकारी, बूथ के बूथ अध्यक्ष एवं भाजपा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओ के साथ नगर के निवासी उपस्थिति रहे l


0 Comments