शहडोल। जिले में दो ट्रेलर वाहनों को किराए पर लेकर उनकी जानकारी नहीं देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में सोहागपुर निवासी प्रभाकर द्विवेदी ने पुलिस अधीक्षक शहडोल को आवेदन देकर वाहनों को वापस दिलाने और मामले में कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार प्रभाकर द्विवेदी के पास दो ट्रेलर वाहन हैं, जिनके वाहन क्रमांक CG12BB1420 और CG15EG0849 बताए गए हैं। आवेदक का कहना है कि दोनों वाहनों को बिलासपुर निवासी सिद्धांत सिंह बत्रा को चलाने के लिए दिया गया था। आवेदन में दावा किया गया है कि वाहन लेने के दौरान सात दिनों के भीतर एग्रीमेंट कराने और दोनों वाहनों के लिए अग्रिम राशि देने की बात कही गई थी।आवेदन में आरोप लगाया गया है कि निर्धारित अवधि बीतने के बाद भी एग्रीमेंट नहीं कराया गया। आवेदक के अनुसार, संपर्क करने पर समय बढ़ाया गया और कुछ राशि ऑनलाइन भेजी गई, लेकिन वाहनों से संबंधित एग्रीमेंट तथा शेष भुगतान नहीं किया गया। साथ ही, आवेदक का आरोप है कि वाहनों के संबंध में स्पष्ट जानकारी भी नहीं दी जा रही है।प्रभाकर द्विवेदी ने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कर दोनों ट्रेलर वाहनों को वापस दिलाने तथा आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

0 Comments