Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

छात्राओं को मतदान के प्रति किया गया जागरूक



शहडोल -कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज  जिला मुख्यालय के शासकीय कन्या महाविद्यालय शहडोल की कैंपस ब्रांड एंबेसडर प्राप्ति सोनी एवं श्रद्धा सिंह द्वारा कन्या छात्रावास शहडोल की बालिकाओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया तथा मतदान की शपथ भी दिलाई गई। 
    नियुक्त केंपस ब्रांड एंबेसडर द्वारा बालिकाओं को बताया गया कि 18 वर्ष या उससे ऊपर की आयु रखता है उसे मत देने का अधिकार प्राप्त हो जाता है और मतदान करना जरूरी है,मतदान अवश्य करे। साथ ही वोटर आईडी, ईवीएम की जानकारी भी दी गई।

Post a Comment

0 Comments