शहडोल। जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत तहसील कार्यालय में पदस्थ लालू प्रसाद प्रजापति ने एक शिकायत कलेक्टर कार्यालय में करते हुए कहा है कि तहसील न्यायालय में कार्य करने वाले अधिवक्ता कृष्ण कुमार दुबे के द्वारा उनके कार्यालय के अंदर जाकर फाइल एवं शासकीय दस्तावेज को तितर बितर करते हुए शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए जातिगत गाली देकर जान से मारने की धमकी देने की शिकायत तहसील कार्यालय में पदस्थ लालू प्रसाद प्रजापति ने कलेक्टर से शिकायत की है और उन्होंने कहा है कि अधिवक्ता कृष्ण कुमार दुबे के द्वारा आए दिन उनके कार्य पर बाधा डाला जाता है एवं गाली गलौज भी की जाती है इतना ही नहीं अधिवक्ता कृष्ण कुमार दुबे के द्वारा लालू प्रसाद प्रजापति को गाली गलौज भी दी जाती है जबकि लालू प्रसाद प्रजापति तहसील न्यायालय में खंड लेखक के पद पर पदस्थ हैं और शासन का कार्य कर रहे हैं लेकिन उन्हें अधिवक्ता के द्वारा गाली गलौज दी जा रही है जिससे परेशान होकर खंड लेखक लालू प्रसाद प्रजापति कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और कलेक्टर को शिकायत पत्र सौंपते हुए अपनी आपबीती कलेक्टर के समक्ष रखी है हम आपको बता दें कि खंड लेखक लालू प्रसाद प्रजापति ने इस बात की शिकायत कमिश्नर कार्यालय, कलेक्टर कार्यालय, पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी आजाक, अध्यक्ष स्टेट बार काउंसलिंग जबलपुर, अध्यक्ष अधिवक्ता संघ ब्यौहारी अनुविभागी अधिकारी राजस्व ब्यौहारी सहित तहसील कार्यालय ब्योहारी में भी की है इसके बावजूद भी लल्लू प्रसाद प्रजापति को न्याय नहीं मिला है और अधिवक्ता कृष्ण कुमार दुबे के द्वारा गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी जा रही है खंड लेखक लल्लू प्रसाद प्रजापति ने अपने शिकायत पत्र में यह भी कहा है कि उन्हें अपनी जान का खतरा है।
0 Comments