Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

कोयलांचल में फिर शुरू हुआ 52 परी का खेल

शहडोल सोनू खान । जिले के कोयलांचल नगरी में इन दिनों फिर 52 परी का खेल चरम पर है जिले के बुढार धनपुरी अमलाई क्षेत्र में आए दिन 52 परी के शौकीन कोयलांचल नगरी में जगह-जगह फड जमाए हुए हैं जानकार सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया है कि अमलाई थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर 52 परी का खेल जोरों पर चल रहा है सूत्रों की माने तो तीन स्टार वाले साहब की शह पर 52 परी का खेल इन दिनों जमकर चल रहा है तीन स्टार वाले सहब ने ऐसी छूट दे रखी है कि यह खेल युवा व कालरी के अस्तित्व को खत्म करने की कगार पर है 52 परी वाले खिलाड़ी अमलाई क्षेत्र में जगह-जगह अपना जमावड़ा बनाकर इस खेल को अंजाम दे रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर धनपुरी क्षेत्र भी छूटा नहीं है धनपुरी क्षेत्र में भी खिलाड़ी जगह-जगह फड जमा कर युवा व कालरी कर्मियों की गाड़ी कमाई को इस खेल में डाल रहे हैं हम आपको बता दें कि युवा अपनी गाड़ी कमाई इस खेल में लुटा रहे हैं कुछ तथा कथित नेता बुढार क्षेत्र में अपना ठीहा जमा कर इस खेल को अंजाम दे रहे हैं आखिरकार इस खेल को खुलेआम शह देने वाले सहब के विरुद्ध कार्यवाही क्यों नहीं हो रही है यह बात तो समझ के परे है बहरहाल इस खेल को अंजाम देने वाले खुलेआम इस खेल को खिला रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments