शहडोल। 11 वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस एवं सेवा संकल्प अभियान के तहद आयुष विभाग में हो रहे हैं विविध आयोजन जिला आयुष अधिकारी महोदया के निर्देशन में दिनांक :-23/9/2026 को आयुष मेगा शिविर का आयोजन शासकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय शहडोल में सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक किया जाएगा जिसमें आयुष चिकित्सको के द्वारा निःशुल्क चिकित्सा परामर्थ व औषधियों का वितरण किया जाएगा,
आयुर्वेद में हुआ व्याख्यान
राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस एवं सेवा संकल्प अभियान के तहद पूर्व आयुष विभाग के पदाधिकारीयों के द्वारा महाविद्यालय / विद्यालय में जाकर आयुर्वेद जीवन पद्धति व आयुर्वेद से होने वाले लाभ के विषय में जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान शहडोल (म.प्र) में विस्तार पूर्वक व्याख्यान दिया गया कर्मचारी DIET उक्त आयोजन में आयुष विभाग की के अधिकारी। DIET प्राचार्य, कर्मचारी व छात्रों ने आयुर्वेद विषय की जानकारी प्राप्त कर प्रसन्नता व्यक्त की है, तारतम्य में कन्या विद्यालय सोहागपुर व शिवानी पैरामेडिकल कालेज शहडोल में भी आयुर्वेद विषय पर व्याख्यान दिया गया
"रन फार आयुर्वेद"
आयुर्वेद दिवस एवं सेवा संकल्प मभियान के तहद गांधी स्टेडियम शहडोल व DIET शहडोल में आयुर्वेद के लिए दौड़ का आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य जन मानस में आयुर्वेद के प्रति जन जागरूकता बढ़ाना था
विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन
उपयुष विभाग द्वारा जनमानस में व छात्र छात्राओ में स्वदेशी जीवन प्रकृति को लोग सरलता से जाने इसलिए विद्यालयों में प्रतियोगिता के माध्यम से अनेकों आयोजन सम्पन्न किये गए वहीं औषधीय पौधों का वितरण भी किया गया साथ ही अनेकों जगह योगा के माध्यम से जनमानस को आयुष विभाग में संचालित कल्याणकारी योजनायों में साथ जुड़ने का प्रयास किया गया।


0 Comments