Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

स्नेहा टीवीएस शोरूम द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा

  


शहडोल। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को जागृत करने एवं आमजन में राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से स्नेहा टीवीएस शोरूम जयसिंहनगर के द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन शोरूम के संचालक रावेंद्र शर्मा की अगुवाई में किया गया। तिरंगा यात्रा में शोरूम के कर्मचारियों के द्वारा वाहन चालकों एवं क्षेत्र के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में टीवीएस दोपहिया वाहनों पर सवार प्रतिभागी हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़े। पूरे मार्ग में भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण देशभक्तिमय नजर आया। आयोजकों ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। इस यात्रा का उद्देश्य युवाओं एवं आम नागरिकों में राष्ट्रप्रेम, एकता और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है। तिरंगा यात्रा के दौरान नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए प्रतिभागियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर स्नेहा टीवीएस शोरूम की टीम ने सभी सहयोगियों एवं सहभागियों का आभार व्यक्त किया।




Post a Comment

0 Comments