Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

एसएफसी नेशनल फाइनल चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे शहडोल के खिलाड़ी

 


-11 से 14 जुलाई तक दिल्ली स्थित गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में होगी 8वीं एसएफसी नेशनल फाइनल चैंपियनशिप


शहडोल। दिल्ली स्थित गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में 11 से 14 जुलाई तक आयोजित होने वाली 8वीं एसएफसी (SFC) नेशनल फाइनल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए मध्यप्रदेश का दल रवाना हो गया है। टीम में शहडोल जिले के विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जो तीरंदाजी, बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

तीरंदाजी (आर्चरी) प्रतियोगिता में रेलवे स्कूल शहडोल के जनन्यू शुक्ला, प्रीतम कुमार, कृषिका यादव, खुशी बेगम, समीक्षा किसान एवं रिमझिम केवट मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

टेबल टेनिस प्रतियोगिता में रेलवे स्कूल शहडोल के खिलाड़ियों का भी चयन हुआ है।

आहान करेंगे बैडमिंटन का प्रतिनिधित्व 

बैडमिंटन प्रतियोगिता में ज्ञानोदय स्कूल शहडोल के आहान सिंह राणा एवं खुशी सिंह, महर्षि स्कूल कल्याणपुर की शानवी सोनी एवं मान्यता द्विवेदी, ब्राइटन स्कूल के आसिद खान, एमजीएम धनपुरी की आर्या मांझी तथा शासकीय माध्यमिक विद्यालय अमलाई के दक्ष कुमार मिश्रा मध्यप्रदेश टीम का हिस्सा हैं।

टीम के साथ कोच मोहम्मद रहीम खान, शिवानी नामदेव एवं नमिता यादव खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शहडोल जिले के खिलाड़ियों के चयन से खेल जगत में हर्ष का माहौल है। खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों एवं प्रशिक्षकों को उम्मीद है कि मध्यप्रदेश की टीम राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश और जिले का नाम गौरवान्वित करेगी।

Post a Comment

0 Comments