Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

सुखाड गांव में अरुण कर रहा अवैध रेत का काला कारोबार


शहडोल जिले के अंतिम छोर देवलोंद में इन दोनों रेत का अवैध कारोबार थमने का नाम ही नहीं ले रहा है, स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया है कि सुखाड़ गांव के सरपंच के ऊपर दबाव बनाकर दबंग अरुण नामक व्यक्ति के द्वारा रेत का अवैध कारोबार खुलेआम चल रहा है, इस कार्य में लाखों का वारा न्यारा हो रहा है,कथित व्यक्ति के द्वारा रुपयो की बौछार करते हुए सब कुछ मैनेज कर रेत के काले कारोबार को सफेद किया जा रहा है,सूत्रों की माने तो थाना प्रभारी सहित क्षेत्र के कुछ सफेद पोस भी इस कारोबार में मैनेज है,अरुण का कहना है कि वह अवैध कारोबार कर रहा है लेकिन सब कुछ मैनेज कर इस अवैध कारोबार को वैध तरीके से कर रहा है,इस कारोबार में अरुण को सबकी मौन सहमति मिल चुकी है,और यही कारण है कि अरुण अब बेखौफ होकर रेत के काले कारोबार को अंजाम दे रहा है।

...तो क्या साहब ने दिखाई हरी झंडी


इन दोनों जिले भर में रेत का अवैध कारोबार जारी है,रेत का ठेका नहीं होने के कारण अवैध तरीके से नदियों से रेत की निकासी की जा रही है,लेकिन अचरज की बात तो यह है कि जब जिले में रेत का ठेका हुआ ही नहीं तो रेत आखिर कैसे निकल रही है,अरुण की माने तो साहब ने मौन सहमति दे दी है,और रुपयों की बौछार अरुण के द्वारा की गई है,यही कारण है कि नदी से रेत निकल रही है।

पढ़िए क्या कर रहा है अरुण...

स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया है कि अरुण सुखाड़ गांव की सरपंच की आड़ में दबाव बनाकर लाखों-करोड़ो का अवैध रेत उत्खनन कर ट्रैक्टर और हाइवा वालों से फोन पे के माध्यम से पैसो का लेन देन कर फल-फूल रहा है,जबकि सूत्रों की माने तो सरपंच पद पर अरुण की बड़ी माता जी है फिर भी अरुण खुद को सरपंच ही बताता है! सोन नदी ग्राम सुखाड़ में न नदी बच रही न नदी के किनारे घड़ियाल क्षेत्र दबंगई के साथ दिन रात अवैध रेत उत्खनन किया जा रहा है।

डिजिटल तरीके से हो रहा भुगतान

अवैध कारोबार इन दोनों डिजिटल तरीके से हो रहा है,अरुण की माने तो वह डिजिटल माध्यम से लोगों को मैनेज कर रहा है,आरोप है कि यदि अरुण के फोन पे की जांच बारीकी से की जाए तो सारा खुलासा हो सकता है,लेकिन जब सब कुछ मैनेज है तो जांच होने का सवाल ही नहीं उठाता है।

Post a Comment

0 Comments