Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

लैप्रोस्कोपिक सर्जरी से रोबोटिक सर्जरी की ओर बढ़ते कदम - डॉ. विनम्र जैन

रॉयल कॉलेज ऑफ़ सर्जन लंदन से एमआरसीएस की प्रतिष्ठित डिग्री की हासिल
शहडोल अखिलेश मिश्रा। कई साधारण और जटिल सर्जरी के मामलो में हमारा शहडोल संभाग अब बेहद भाग्यशाली है| इसकी खास वजह वह शख्सियत है जिसने अपनी माटी से प्रेम कर यही पर सेवाएं देने की ठानी है | डॉ. विनम्र जैन संभाग के पहले ऐसे सर्जन है जिन्होंने सर्जरी के क्षेत्र में नित नए कीर्तिमान स्थापित किये है उन्ही कीर्तिमानों में से हाल में ही डॉ. विनम्र जैन ने रॉयल कॉलेज ऑफ़ सर्जन इंग्लैंड से एमआरसीएस की डिग्री हासिल की है इसी के साथ अब वह संभाग के प्रथम एवं मध्यप्रदेश के चुनिंदा एमआरसीएस सर्जन में अपनी जगह बना ली है। डॉ. जैन की सफलता न केवल उनकी उपलब्धि है बल्कि संभाग में एक भरोसे का नाम बनकर उभरे है।
संभाग को रोबोटिक सर्जरी की सौगात
उमरिया में जन्मे डॉ. विनम्र जैन न केवल शहडोल संभाग बल्कि समूचे विंध्य सहित छत्तीसगढ़ एवं महाकौशल में उस खास सर्जन के रूप में जाने जाते है, जिन्होंने विगत 20 वर्षों में यहां की आम को लैप्रोस्कोपिक सर्जरी जैसी आधुनिक सेवाएं प्रदान की है। इंग्लैंड का रॉयल कॉलेज ऑफ़ सर्जन दुनिया भर में सबसे पुराना और प्रतिष्ठित कॉलेज है जिसकी स्थापना सन 1540 में हुयी। इस कॉलेज में पढ़ना और महारत हासिल करना ही वो उपलब्धि है, जो दुनिया भर के कई डॉक्टरों के लिए एक सपने जैसा है। डॉ. जैन ने भी यह सपना 3 वर्ष पूर्व देखा था जिसे उन्होंने पूरा किया। निश्चित रूप से डॉ. विनम्र जैन की यह उपलब्धि बहुत बड़ी है, जो भविष्य में सर्जरी के मायने ही बदल देगी। जिसमें अब डॉ. जैन लैप्रोस्कोपिक सर्जरी से रोबोटिक सर्जरी की ओर बढ़ेंगे जिससे संभाग को रोबोटिक सर्जरी की सौगात मिल सकेगी। रोबोटिक तकनीक से सर्जरी में जीरो एरर होगा यानि सर्जरी के दौरान किसी भी तरह की चूक की संभावनाएं नगण्य होंगी।
अन्य राज्यों के भी लोग आ रहे हैं चिकित्सा के लिए
आज 53 वर्षीय डॉ. विनम्र जैन ने अपनी मेहनत, लगन ओर कठोर परिश्रम से अमृता हॉस्पिटल को शहडोल जैसे आदिवासी अंचल में उस मुकाम पर पहुंचाया है, जिसके लिए दूसरे लोग सोचने से भी कतराते है। डॉ. जैन शुरुआत से ही आधुनिक तकनीक की ओर बढ़ते रहे है। ओपन सर्जरी के समय में उन्होंने यहां की जनता को लैप्रोस्कोपिक सर्जरी जैसी आधुनिक तकनीक दी। यही कारण है कि न केवल शहडोल संभाग बल्कि रीवा संभाग सहित आस पास के तमाम दूसरे जिले डिंडोरी, मंडला, पेंड्रा, जनकपुर और यहां तक कि रायपुर, जबलपुर, बिलासपुर, कटनी, सिहोरा से भी लोग सर्जरी के लिए आते है। क्योंकि अमृता हॉस्पिटल में विश्वस्तरीय सुविधाओं के बावजूद बड़े नगरों की तुलना में सस्ता और गुणवत्तापूर्ण इलाज मिलता है। एमआरसीएस की डिग्री हासिल करके  डॉ. विनम्र जैन अब लंदन में रोबोटिक सर्जरी के गुण सीखेंगे जो यह दिखाता है कि अब वह लैप्रोस्कोपिक सर्जरी से अत्याधुनिक रोबोटिक सर्जरी की ओर बढ़ रहे है। निश्चित रूप से डॉ. विनम्र जैन का रोबोटिक सर्जरी को संभाग में लाना किसी वरदान से कम नहीं है।

Post a Comment

0 Comments