शहडोल जितेंद्र विश्वकर्मा। नगर के बाणगंगा मेला मैदान में भव्य रूप से मेले का आयोजन किया जा रहा है यह आयोजन सात दिवसीय है वहीं दूसरी ओर मेले में लोगों की जान से खिलवाड़ करने वाले झूला संचालक के विरुद्ध सोहागपुर पुलिस ने कार्यवाही की है सोहागपुर थाना प्रभारी भूपेंद्र मड़ी पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया है कि लगातार शिकायत आ रही थी कि बाणगंगा मेले में शराब पीकर झूला चलाया जा रहा है जिसके बाद सोहागपुर थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ बाणगंगा मेला पहुंचे और झूले को संचालित करने वाले के विरुद्ध कार्रवाई की है।

0 Comments