शहडोल से अखिलेश मिश्रा। जिले में इन दोनों लगातार अवैध रेत की निकासी हो रही है लेकिन इस पर अंकुश लगाने ना तो विभागीय अमला कार्य कर रहा है और ना ही परिक्षेत्र के कर्मचारी लगातार वन परिक्षेत्र से अवैध रेत निकाली जा रही है वन परिक्षेत्र केशवाही, जैतपुर,बुढ़ार अंतर्गत प्रकृति के सौंदर्य को नष्ट करने वाले रेत माफिया सोन नदी व बुढ़ार के कोदवार का सीना छलनी करते हुए रेत का अवैध उत्खनन कर रहे हैं जबकि स्थानीय लोगों ने अनेकों बार वन परिक्षेत्र अधिकारी कार्यालय में इस बात की सूचना दी है की अवैध रेत वन परिक्षेत्र अंतर्गत निकाली जा रही है लेकिन वन परिक्षेत्र अधिकारी इस ओर कोई भी कार्यवाही करने नाकाम साबित होते दिखाई पड़ रहे हैं और यही कारण है कि वन परिक्षेत्र अंतर्गत लगातार अवैध रेत की निकासी हो रही है।

0 Comments