शहड़ोल सोनू खान । जिले में चुनाव को लेकर शंखनाद हो चुका है। चुनावी बिगुल भी बज चुका है। 17 नवंबर को मतदान है। भाजपा के बाद अब कांग्रेशि प्रत्याशियों ने भी आज शुभ मुहूर्त पर नामंकन दाखिल कर औपचारिकता निभाई, इसके साथ ही बीएसपी पार्टी के जयसिहनगर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्यासी ने भी अपना नामांकन दाखिल किया है। शहडोल जिले के तीन विधानसभा सीटों में से जयसिंहनगर और जैतपुर विधानसभा सीट के प्रत्याशियों ने सादगी के साथ नामांकन दाखिल किए, प्रत्याशियों का कहना है कि आज शुभ मुहूर्त है। इसीलिए सादगी के साथ नामांकन फार्म दाखिल किया है।
विधानसभा चुनाव को लेकर अब नामांकन भरने की प्रक्रिया जोर पकड़ने लगी है। जिसके चलते शुक्रवार को कांग्रेश पार्टी के जयसिहनगर विधानसभा क्षेत्र की प्रत्याशी नरेन्द्र मारवी व जैतपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी उमा धुर्वे सहित ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्यासी राम लखन सिह ने नामांकन दाखिल किया, इसके साथ ही बीएसपी पार्टी के जयसिहनगर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्यासी रंजीत सिह ने भी नामांकन दाखिल किया है।
हालांकि आज का यह नामांकन केवल शुभ मुहूर्त को देखते हुए औचारिकता के लिए भरा गया।

0 Comments