Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

25 लाख की फिरौती मांगने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

शहडोल सोनू खान। जल्दी अमीर बनने के लालच में एक युवक ने कारोबारी को फिल्मी स्टाइल से 25 लाख की मोबाइल मैसेज के माध्यम से फिरौती मांगने का सनसनीखेज  मामला बुढार थाना क्षेत्र में सामने आया है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर बुढार पुलिस ने फिरौती मांगने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल पकड़ा आरोपी की लव मैरिज होने वाली थी, जिसके लिए काफी पैसों की जुरूर थी ,इसी जरूरत को पूरा करने के लिए  वह पहले मोबाइल पर कैसे फिरौती मांगते है इसकी वीडियो सर्च किया फिर फिल्मी अंदाज में मोबाइल और मैसेज भेजकर 25 लाख की फिरौती की मांग करता रहा।जिले के बुढार थाना क्षेत्र में फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल रीवा के रहने वाले एक नाबालिग  युवक जो वर्तमान में बुढार में रह कर बुढार शहड़ोल मार्ग पर  ट्रांसपोर्टिंग पर काम कर रहा था,  युवक को एक लड़की से इश्क हो गया जिससे वह शादी करना चाहता था , जिसके लिए उसे पैसों के जरूरत थी, उसी जरूरत को पूरा करने के लिए युवक ने पहले मोबाइल पर फिरौती मांगने की कुछ वीडियोज सर्च किया और  ट्रांसपोर्ट के सामने रहने वाले एक गुप्ता परिवार के व्यपारी के एकलौते बेटे के अपहरण के नाम पर मोबाइल में मैसेज में धमकी देकर पहले 20 लाख रु की मांग किया , परिजनों ने मामले की जानकरी बुढार पुलिस को दी, इस बात की जानकरी गुमनाम किडनैपर को लगी,जिससे वह नाराज हो गया और फिरौती की रकम बढ़कर 25 लाख  कर दिया, जिससे परिजनों ने मामले की शिकायत बुढार थाने व शहड़ोल एएसपी से की , परिजनों की शिकायत पर पुलिस मामले के पडताल में जुट गई, और साइबर सेल की मदद से पुलिस आरोपी कों पकड लिया।
इस पूरे मामले में बुढार थाना प्रभारी संजय जैसवाल का कहना है मोबाइल पर फिरौती रकम मांगने का एक मामला सामने आया था, जिस पर कार्यवाही करते हुए फिरौती मांगने वाले को पकड़ कर बाल न्यायालय पेश किया गया है।

Post a Comment

0 Comments