शहडोल-मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ शहडोल संभागीय इकाई का संभागीय सम्मेलन, सम्मान समारोह एवं शपथग्रहण समारोह 25 अगस्त को जलसा पैलेस में....
...मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ शहडोल संभागीय इकाई का संभागीय एवं जिला सम्मेलन, सम्मान एवं शपथग्रहण समारोह व मीडिया कार्यशाला 25 अगस्त 2023 को जलसा पैलेस स्टेशन रोड में आयोजित किया गया है। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रांताध्यक्ष से सम्बद्ध साथी मोहम्मद अली के सहमति से उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उक्त कार्यक्रम के अतिथि के रूप में प्रांताध्यक्ष साथी शलभ भदौरिया मौजूद रहेंगे। साथ ही अतिथि के रुप मे खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहू लाल सिंह, प्रभारी मंत्री शहडोल एवं प्रदेश के पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ जनजाति कल्याण (स्वतंत्र प्रभात), पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री राम खेलावन पटेल एवं आदिम जाति कल्याण मंत्री सुश्री मीना सिंह को आमंत्रित किया गया है।
...उक्त कार्यक्रम में शहडोल संभाग के तीनों जिले के सैकड़ों की संख्या में पत्रकार अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। साथ ही खेल, शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले संगठन छात्र-छात्रा एवं अन्य समाजसेवी व्यक्तियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
अखिलेश मिश्रा
नगर अध्यक्ष
मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ शहडोल, जिला इकाई

0 Comments