शहडोल। मंगलवार की दोपहर सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हर्री गांव के रहने वाले प्रकाश यादव अपने पूरे परिवार के साथ एडीजीपी कार्यालय पहुंचे और एडीजीपी को एक शिकायत पत्र सौंपते हुए कहा है कि गांव की ही रहने वाली ममता यादव नामक महिला के द्वारा झूठे मुकदमे में फंसा कर बदनाम करने की धमकी दी जाती है इतना ही नहीं आए दिन गाली गलौज करते हुए मारपीट भी की जाती है फरियादी प्रकाश यादव अपने पूरे परिवार के साथ एडीजीपी कार्यालय पहुंचकर एडीजीपी को शिकायत पत्र सौंपते हुए न्याय की गुहार लगाई है हम आपको बता दें कि हर्री गांव की रहने वाली ममता यादव के विरुद्ध सोहागपुर थाने में पूर्व में भी गांव के ही रहने वाले अनेकों लोगों ने शिकायत की है इसके बावजूद भी ममता यादव के द्वारा आए दिन गांव में लोगों से विवाद करना एवं लोगों को मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शायद ममता यादव के पेसे में है ग्रामीणों का कहना है कि ममता यादव के द्वारा मादक पदार्थ का भी विक्रय घर से किया जाता है लेकिन शिकायत के बावजूद भी ममता यादव के विरुद्ध आज तक कोई कार्यवाही नहीं हो सकी है।