हज, उमरा और मदीना मुनव्वरा की ज़ियारत के आदाब व सफ़र से मुताल्लिक़ दी गई इल्मी जानकारी
शहडोल। शहडोल ज़िले से हज के मुक़द्दस सफ़र पर जाने वाले हुज्जाज-ए-किराम की रहनुमाई और बेहतर तैयारी के लिए हज ट्रेनिंग प्रोग्राम मुनअक़िद किया गया। इस प्रोग्राम में नागपुर से तशरीफ़ लाए इंजीनियर शाहिद साहब और साजिद अनवर साहब ने शहडोल, अनूपपुर और उमरिया ज़िलों से आए लोगों को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक तफ़सील के साथ ट्रेनिंग दी।
ट्रेनिंग के दौरान हज और उमरा के अरकान, सफ़र के आदाब, मक्का मुकर्रमा में हज के मनासिक, मदीना मुनव्वरा की ज़ियारत, मुक़द्दस मुक़ामात की जानकारी और सफ़र के दौरान बरती जाने वाली ज़रूरी एहतियात के बारे में इल्मी व अमली रहनुमाई की गई, ताकि हुज्जाज-ए-किराम अपने इस मुक़द्दस सफ़र को सही तरीक़े से अदा कर सकें।
इस मौक़े पर शहडोल से हज़रत हाजी मोहम्मद शोएब साहब, हाजी मोहम्मद अब्दुल्ला साहब, हाजी मोहम्मद ज़करिया साहब, हाजी इरशाद साहब, डॉक्टर मुजाहिद साहब, हाजी ज़ुबैर साहब, गुल हसन साहब, वसीम साहब, सबीना गारमेंट्स से जुड़े हाजी बिलाल साहब, सादिक़ अंसारी साहब, हाजी यासीन साहब सहित बड़ी तादाद में लोग मौजूद रहे।
प्रोग्राम में शरीक लोगों ने इस इल्मी व तरबियती कोशिश से फ़ायदा हासिल किया। इस तरह की ट्रेनिंग का मक़सद हुज्जाज-ए-किराम को हज के अरकान और सफ़र के ज़रूरी आदाब से वाक़िफ़ कराना है, ताकि वे पूरे इत्मीनान, एहतराम और सही रहनुमाई के साथ हज की सआदत हासिल कर सकें।
अल्लाह तआला तमाम हुज्जाज-ए-किराम के सफ़र को आसान फ़रमाए, उनके हज को मक़बूल फ़रमाए और सबको ख़ैरियत के साथ वापस लाए। आमीन।


0 Comments