Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

भारत माता की झांकी और राष्ट्र भक्ति के नारो के साथ जयसिंहनगर मे भव्य तिरंगा बाइक रैली सम्पन्न

 


शहडोल/जयसिंहनगर । स्वतंत्रता दिवस की 80वी वर्षागाठ के अवसर पर 15 अगस्त को जयसिंहनगर मे जयसिंहनगर विकास मंच एवं व्यापरी संघ के सयुंक्त तत्वाधान मे 

भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन कार्यक्रम हर्षउल्लास के साथ राष्ट्र भक्ति के माहौल मे सम्पन्न हुआ l तिरंगा यात्रा मे नगर के युवाओं एवं व्यापरियो ने बड़ी संख्या मे अपनी उपस्थिति देकर यात्रा को यादगार स्वरूप प्रदान किया l

भारत माता की झांकी के साथ विभिन्न मार्गो से गुजरी यात्रा

तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ रेस्ट हॉउस जयसिंहनगर से हुआ रेस्ट हाउस शहडोल रोड से होते हुए यात्रा बाइक रैली के स्वरूप मे आर. टी. गार्डन जनकपुर रोड से वापस आकर बँधा बाजार रीवा रोड तक गई और वापस बस स्टैंड मे यात्रा का समापन हुआ l तिरंगा यात्रा मे मुख्य आकर्षण का केंद्र भारत माता की झांकी रही जिसमे भारत माता, रानी दुर्गावती एवं झाँसी की रानी लक्ष्मी बाई के स्वरुप मे उपस्थित बच्चियों को नगर भ्रमण कराया गया l

भारत माता की आरती के साथ हुआ समापन

तिरंगा यात्रा बाइक रैली का समापन कार्यक्रम बस स्टैंड जयसिंहनगर मे हुआ जहाँ नगर के व्यापारी, युवा साथी एवं नगर निवासियों की उपस्थिति मे भारत माता की आरती पश्चात् जयघोष के बाद समापन सम्पन्न हुआ l

इनका रहा सराहनीय योगदान

जयसिंहनगर विकास मंच एवं व्यापारी संघ के सयुंक्त प्रयास मे आयोजित तिरंगा यात्रा मे व्यापरी संघ अध्यक्ष ब्रजेन्द्र पाण्डेय, किसन ऑटोमोबाइल्स के संचालक राजेश गुप्ता, स्नेहा टीवीएस के संचालक रावेन्द्र शर्मा, अभिषेक केशरवानी, प्रवीण ताम्रकार, आलोक गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, संध्या द्विवेदी, काजल गुप्ता, दिव्या गुप्ता, राजेंद्र शर्मा, निशान्त राव, आदित्य गुप्ता,डॉ. राजेश गुप्ता, राहुल ताम्रकार, अजय पहरिया, अंकित गुप्ता, रामजी सोनी, राहुल मिश्रा, मुनीष उपाध्याय, हिमांशु गुप्ता सहित युवाओ एवं नगर के व्यापारियों का सराहनीय योगदान रहा l

Post a Comment

0 Comments