Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

नगर के चौपाटी के पास चलती कार में लगी आग वीडियो हुआ वायरल


शहडोल। नगर के चौपाटी के पास चलती कार में बीती रात अचानक आग लग गई जिसका वीडियो सोमवार को लगभग 8:30 बजे वायरल हुआ है बता दे की नगर के पुरानी बस्ती निवासी रामजी गुप्ता के बेटे की करीब तीन माह पहले देवसर में शादी हुई थी,शादी के बाद पहली बार बहू की विदाई कराकर परिवार के लोग शहडोल लौट रहे थे,इसके लिए उन्होंने शहडोल के विराट कैब की एक CNG अर्टिगा कार किराए पर ली थी,कार में ड्राइवर सहित कुल 6 लोग सवार थे,जिसमें नई नवेली बहू भी शामिल थी,जैसे ही कार चौपाटी के पास पहुंची,तभी अचानक शॉर्ट सर्किट के चलते कार में आग लग गई,कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया,मामले की गंभीरता को समझते हुए ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा किया और सभी सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया,इस त्वरित कार्रवाई के चलते एक बड़ा हादसा टल गया और सभी की जान बच गई, हालांकि स्थानीय लोगों ने इस बात की सूचना नगर पालिका के फायर अमले को भी दी सूचना पर फायर अमला मौके पर पहुंचा और कार में लगी आग पर काबू पा लिया इस दौरान लोगों की अच्छी खासी भीड़ लगी रही है।

Post a Comment

0 Comments