शहडोल जिले के वार्ड क्रमांक 4 के रहने वाले मोहम्मद यासीन ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है, सूचना मिलने पर मोहम्मद यासीन आकाशवाणी के समीप पहुंचे और एक वृद्ध बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था, जिसे बेहतर उपचार देकर वृद्ध को पुलिस की मदद से आश्रम पहुंचा क्या है,समाज सेवी मोहम्मद यासीन ने बताया है की वृद्ध मंगलवार की सुबह से सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था, सूचना मिलते ही समाजसेवी मौके पर पहुंचे और सोहागपुर थाने में पदस्थ एएसआई जगत मणि की मदद से वृद्ध को सुरक्षित आश्रम पहुंचा गया है।

0 Comments