शहडोल। संभागीय मुख्यालय से सटे ग्राम पंचायतो में लगातार इन दिनों अवैध प्लाटिंग की जा रही है। जिसकी शिकायतें आए दिन सामने आती है। लेकिन कार्रवाई के नाम पर विभागीय अमला के द्वारा दिखावा किया जाता है। मंगलवार को सिंधी बाजार के रहने वाले सचिन सोनी कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और एक शिकायत पत्र कलेक्टर को सौंपते हुए कहा है कि गोरतरा गांव में एल्को बिल्डर्स के द्वारा आम रास्ते पर दीवार बनाकर आम रास्ते को बंद कर दिया गया है। जिसकी शिकायत सचिन सोनी ने कलेक्टर से की है। और कार्यवाही की मांग की है। शिकायत पत्र में सचिन सोनी ने कहा है कि एल्को बिल्डर्स के द्वारा लगातार लोगों को प्रताड़ित करते हुए दूसरे की भूमि पर कब्जा किया जाता है। लेकिन हद तो तब पर हो गई जब एल्को बिल्डर्स के द्वारा आम रास्ते पर ही कब्जा जमा लिया हालांकि शिकायतकर्ता को आश्वासन मिला है कि इस मामले पर कार्यवाही की जाएगी बहरहाल एल्को बिल्डर के द्वारा बीच सड़क पर दीवार बना लिया गया है और आवागमन पूरी तरह बाधित हो चुका है।


0 Comments