Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

अवैध उत्खनन का माफिया बना रज्जन

शहडोल। जिले में इन दिनों लगातार अवैध उत्खनन का कारोबार बढ़ता ही जा रहा है शहडोल जिले के सभी खनिज खदानों में अवैध कारोबारी अपना जाल फैला कर अवैध उत्खनन कर रहे हैं शहडोल जिले के बुढार क्षेत्र में इन दोनों रज्जन नमक माफिया काफी सक्रिय नजर आ रहा है पुलिस एवं प्रशासन को जेब में रखने वाले रज्जन का कहना है कि वह पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन को अपनी जेब में रखा हुआ है और यही कारण है कि वह पूरे क्षेत्र में अवैध उत्खनन कर रहा है और कार्यवाही के नाम पर चाहे जिला प्रशासन हो या फिर पुलिस प्रशासन दिखावा कर रही है। जिले के हड़हा खदान में अवैध उत्खनन में सबसे पहले रज्जन नामक व्यक्ति का नाम सामने आता है क्योंकि यह व्यक्ति अवैध उत्खनन के इस कारोबार में सबसे बड़ा माफिया माना जा रहा है स्थानीय लोगों का कहना है कि यह व्यक्ति प्रशासन को चुनौती देते हुए अवैध उत्खनन कर रहा है लेकिन इस पर कार्यवाही करने में प्रशासनिक अमला नाकाम साबित हो रहा है जबकि इनकी शिकायत अनेकों बार स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन से की है इसके बावजूद भी कार्यवाही के नाम पर दिखावा किया जाता है।

Post a Comment

0 Comments