शहडोल। जिले के बुढार पुलिस ने एक बड़ी सफलता अर्जित की है बुढ़ार थाना प्रभारी संजय जायसवाल ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया है कि एक स्थाई वारंटी को 58 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि यह वारंटी काफी दिनों से फरार चल रहा था जिसे पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक के निर्देश के बाद पकड़ कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है थाना प्रभारी बुढ़ार ने जानकारी देते हुए यह भी बताया है कि इसके अलावा तीन गिरफ्तारी वारंटी भी गिरफ्तार किए गए हैं और इन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

0 Comments