Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

50 हजार की रिश्वतर लेते सरपंच व सहयोगी पंच पति को लोकायुक्त रीवा ने किया ट्रैप

शहड़ोल सोनू खान। शहडोल जिला मुख्यालय स्थित पांडव नगर एक चाय कें टपरे  पर रीवा लोकायुक्त  की 12 सदससीय टीम ने गुरुवार ग्राम मैकि सरपंच मग्गू बैगा व सहयोगी पंच पति सलीम को  50 तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। सरपंच  ने स्टॉप डैम निर्माण में मटेरियल सप्लाई में रोक लगाकर उसके  एवज में बुढार के रहने वाले अहजाद शाह से 50 हजार के  रिश्वत की थी मांग,शहड़ोल जिले के जनपद पंचायत सोहगपुर अन्तर्गत ग्राम पंचायत मैकी में स्टॉप डैम निर्माण के लिए  मटेरियल सप्लाई का काम कर रहे बुढार निवासी अहजाद अहमद के मटेरियल सप्लाई में गांव के सरपंच मग्गू बैगा ने रोक लगा दी थी, मटेरियल सप्लाई के लिए सरपंच व पंच पति मिलकर अहजाद से पहले एक लाख रुपए की मांग की, जिसके बाद 80 हजार में सौदा तंय हुआ था । जिसकी पहली किस्त 50 हजार रुपए देने के पहले अहजाद ने मामले की शिकायत लोकायुक्त रीवा से की, फरियादी की शिकायत पर लोकायुक्त रीवा की 12 सदस्सीय टीम ने गुरुवार को  जिला मुख्यालय शहडोल के पांडव नगर स्थित एक चाय के टपरे में 50 हजार की रिश्वत लेते सरपंच मग्गू बैगा व उसका सहयोगी पंच पति सलीम को रंगे हाथों पकड़ कर कार्यवाही की है।

Post a Comment

0 Comments